किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने हिमाचल प्रदेश में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ कुल्लू के अखाड़ा रोड, गुरुद्वारे के समीप किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व सचिव विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं लॉन्च डे पर डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी ग्राहकों को मिलेगी।
इस मौके पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू करना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश संभावनाओं से भरपूर बाजार है और कंपनी ग्राहकों के साथ भरोसे व गुणवत्ता के आधार पर मजबूत संबंध स्थापित करेगी।
पराग शाह न ने कहा कि कुल्लू शोरूम कंपनी की तेजी से बढ़ती रिटेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आधुनिक खरीदारी अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस शोरूम में प्राकृतिक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
शोरूम के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर राम सिंह और कैप्टेन यतेश नेगी न ने कहा कि कुल्लू में इस शोरूम की शुरुआत ग्राहकों को विश्वसनीय और उत्कृष्ट खरीदारी अनुभव प्रदान करेगी।
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी ने भोजन वितरण अभियान, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। वर्ष 2005 में शुरू हुआ किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी आज देश के 28 राज्यों में 1500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और 134 एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है।
Also, Watch This Video
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी का हिमाचल में पहला एक्सक्लूसिव शोरूम कुल्लू में शुरू, ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स