• Friday, 1 May 2026
भुंतर वार्ड-3 में सन्नाटा: दूसरे दिन भी नहीं भरा गया एक भी नामांकन

30 Apr 2026 | 88 Views

भुंतर वार्ड-3 में सन्नाटा: दूसरे दिन भी नहीं भरा गया एक भी नामांकन

भुंतर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, लेकिन नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर-3 में अभी तक चुनावी गतिविधियां शुरू होती नजर नहीं आ रही हैं। दूसरे दिन भी कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने तहसील कार्यालय नहीं पहुंचा।

जहां अन्य वार्डों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, वहीं वार्ड नंबर-3 में उम्मीदवारों की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या अंतिम दिन पर अचानक प्रत्याशी सामने आएंगे या फिर यहां सहमति की राजनीति के तहत मामला तय किया जा रहा है।

चुनावी माहौल के बीच वार्ड नंबर-3 का यह सन्नाटा प्रशासन और राजनीतिक दलों के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें नामांकन के आगामी दिनों पर टिकी हैं कि इस वार्ड से कब और कितने उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं।

Also, Watch This Video

भुंतर वार्ड-3 में सन्नाटा: दूसरे दिन भी नहीं भरा गया एक भी नामांकन 

Published on: 30 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News