• Saturday, 2 May 2026
एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा

01 May 2026 | 36 Views

एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा

एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने दिनांक 30.04.2026 को क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा किया। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ आगमन पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का गॉर्ड ऑफ़ हॉनर के साथ स्वागत किया गया तत्पश्चात कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम ने शॉल व टोपी पहना कर परंपरागत रूप से उनका अभिनंदन किया।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें संबोधित किया। उन्होंने एनएचपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में चल रही निर्माण गतिविधियों की प्रगति पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों को समर्पण, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कर्मचारियों से उनके सुझाव एवं कार्य से संबंधित समस्याओं को भी आमंत्रित किया, जिससे कर्मचारी कल्याण एवं सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के कार्यकारी निदेशक, श्री आदित्य गौतम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान समूह महाप्रबंधक (विधि) श्रीमती रूबी रैना, महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री रजब हुसैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Also, Watch This Video

एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा

Published on: 01 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News