Kullu। आगामी 03 मई को आयोजित होने वाली NEET 2026 प्रवेश परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और Jawahar Navodaya Vidyalaya Banarol, जहाँ कुल 718 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यातायात को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुल्लू में निरंकारी समागम और मेले के कारण भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए निकलें, ताकि ट्रैफिक या अन्य कारणों से कोई परेशानी न हो।
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान बिजली, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। परीक्षा की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में डीएसपी कुल्लू राजेश ठाकुर, जीसी कुल्लू के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार, डीआईओ आनंद कुमार वर्मा, केवी एनएचपीसी सैंज की प्राचार्य विनीता परशीरा, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Also, Watch This Video
कुल्लू में 3 मई को NEET 2026 परीक्षा: 718 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश