• Tuesday, 5 May 2026
सैंज घाटी में गूंजा संस्कृति का रंग! लक्ष्मी नारायण मेले का भव्य आगाज़

05 May 2026 | 29 Views

सैंज घाटी में गूंजा संस्कृति का रंग! लक्ष्मी नारायण मेले का भव्य आगाज़

जिला कुल्लू की खूबसूरत सैंज घाटी में जिला स्तरीय लक्ष्मी नारायण सैंज मेले का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बंजार पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने सैंज घाटी के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद क्षेत्रवासियों ने साहस, एकजुटता और मेहनत से पुनर्निर्माण की मिसाल पेश की है। आज घाटी फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ रही है और यह मेला उसी आत्मविश्वास और पुनर्जीवन का प्रतीक है।

एसडीएम ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। सैंज घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध परंपराओं के लिए जानी जाती है, और ऐसे मेले स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों व पारंपरिक उत्पादों को नया मंच प्रदान करते हैं।

Also, Watch This Video

सैंज घाटी में गूंजा संस्कृति का रंग! लक्ष्मी नारायण मेले का भव्य आगाज़ 

Published on: 05 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News