• Tuesday, 22 September 2026
भुंतर में श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

02 May 2026 | 103 Views

भुंतर में श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

भुंतर, कुल्लू। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड थेरेपीज (HIIT) द्वारा संचालित आनंद मार्ग स्कूल, भुंतर में जगत गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 105वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान एवं भक्ति अर्पण से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर 28 और 29 अप्रैल को चक्रनृत्य, कौशिकी नृत्य, तांडव नृत्य, प्रभात संगीत और विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन, रचनात्मकता और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से श्री श्री आनंदमूर्ति जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिकता, नैतिकता और मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में PROUT (प्रोग्रेसिव यूटिलाइजेशन थ्योरी) और Neo-Humanism के सिद्धांतों को भी साझा किया गया, जो समस्त जीवों के प्रति प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।

समारोह के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया और छात्रों को नैतिक मूल्यों एवं समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी ने “सा विद्या या विमुक्तये” के सिद्धांत को अपनाने का संकल्प लिया।

Also, Watch This Video

भुंतर में श्री श्री आनंदमूर्ति जी की 105वीं जयंती धूमधाम से मनाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Published on: 02 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News