• Tuesday, 28 April 2026
भुट्टि-वीवर्ज सहकारी सभा का 86वां अधिवेशन सम्पन्न, 13.49 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

27 Apr 2026 | 28 Views

भुट्टि-वीवर्ज सहकारी सभा का 86वां अधिवेशन सम्पन्न, 13.49 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

बुनकर क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था Bhutti Weavers Handloom & Handicrafts Cooperative Society Ltd. का 86वां वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री Satyaprakash Thakur की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सभा की कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक Surti Devi ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों और वर्ष 2025-26 की वार्षिक योजना पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 13.49 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 लाख रुपये अधिक है।

सभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों और बुनकरों को संबोधित करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी। साथ ही 15 कर्मचारियों को पदोन्नति, 10% महंगाई भत्ता बढ़ाने और बुनकरों की बुनाई दरों में भी 10% वृद्धि की घोषणा की गई।

आगामी योजनाओं के तहत संस्था द्वारा आनी में नया शोरूम खोला जाएगा तथा बिक्री बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लिया जाएगा। घाटे में चल रहे शोरूम बंद करने और ग्राहकों की मांग के अनुसार सस्ते उत्पाद स्थानीय ऊन व वूल ब्लेंड से तैयार करने की योजना भी बनाई गई है।

प्रशिक्षण योजनाओं के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों को सहकारिता, अनुशासन और प्रशासन से संबंधित समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी, जिनका खर्च सहकारी शिक्षा कोष से वहन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य Prem Lata Thakur, उपाध्यक्ष Rohit Thakur, मोहर सिंह, मदन लाल, आत्मा, इंद्रा देवी, जोगध्यान, प्रेम सिंह, सोहन सिंह सहित निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और बुनकर सदस्य उपस्थित रहे। कुल 338 सदस्यों में से 166 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।

Also, Watch This Video

भुट्टि-वीवर्ज सहकारी सभा का 86वां अधिवेशन सम्पन्न, 13.49 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री

Published on: 27 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News