• Saturday, 9 May 2026
एनएचपीसी की बड़ी उपलब्धि: सुबनसिरी लोअर परियोजना की चौथी 250 मेगावाट यूनिट हुई शुरू

08 May 2026 | 32 Views

एनएचपीसी की बड़ी उपलब्धि: सुबनसिरी लोअर परियोजना की चौथी 250 मेगावाट यूनिट हुई शुरू

एनएचपीसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के ‘नवरत्न’ उद्यम ने अरुणाचल प्रदेश एवं असम में स्थित अपनी 2000 मेगावाट (8 x 250 मेगावाट) क्षमता वाली सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की चौथी यूनिट (यूनिट संख्या # 4, 250 मेगावाट) के सफल वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की है। यह यूनिट 8 मई 2026 को 00:00 बजे से वाणिज्यिक संचालन में आ गई, जिससे राष्ट्रीय ग्रिड में 250 मेगावाट स्वच्छ जलविद्युत क्षमता जुड़ गई है।

इस अवसर पर श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा अरुणाचल प्रदेश और असम की सरकारों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री राजेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक निदेशक के नेतृत्व में सुबनसिरी लोअर परियोजना टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना की, साथ ही
एनएचपीसी के निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों के बहुमूल्य योगदान की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस यूनिट की सफल कमीशनिंग एनएचपीसी की मजबूत तकनीकी विशेषज्ञता और परियोजना निष्पादन क्षमता को दर्शाता है तथा भारत सरकार के सतत एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा क्षेत्र के दृष्टिकोण के अनुरूप राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में एनएचपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत करता है। उन्होंने यह विश्वास भी
व्यक्त किया कि परियोजना की शेष यूनिटों की कमीशनिंग निर्धारित समयसीमा के भीतर की जाएगी।

इस यूनिट के आरंभ होने के साथ ही, सुबनसिरी लोअर परियोजना ने अपनी नियोजित 2000 मेगावाट क्षमता में से 1000 मेगावाट की कुल परिचालन क्षमता हासिल कर ली है, जो परियोजना के चरणबद्ध संचालन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना ग्रिड स्थिरता को सुदृढ़ करने, पीक पावर मांग को पूरा करने तथा राष्ट्रीय ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा के समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वाणिज्यिक संचालन से पूर्व, इस यूनिट का 1 मई 2026 को सफल ट्रायल रन पूरा किया गया था, जो परियोजना के पूर्ण संचालन की दिशा में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

Also, Watch This Video

एनएचपीसी द्वारा भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना – 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर परियोजना की चौथी यूनिट (250 मेगावाट की यूनिट सं 4) के वाणिज्यिक संचालन की घोषणा

Published on: 08 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News