क्षेत्रीय कार्यालय, चण्डीगढ़ में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व आश्रित परिवारों एंव सविदा कर्मचारियों के कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत मैक्स हॉस्पिटल , मोहाली के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा जाँच और स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन दिनांक: 08 मई 2026 को किया गया ।
कार्यक्रम के शुरुवात में कार्यपालक निदेशक ने मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली से आए विशेषज्ञ डॉक्टर इवान जोशी को शाल एंव स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तत्पश्चात डॉक्टर इवान द्वारा स्वास्थ्य वार्ता एंव पेट संबंधित रोग के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्मिकों एवं उनके परिजनों के लिवर की जाँच हेतु निःशुल्क Fibro Scan किया गया |
इस शिविर के दौरान कुल 71 कार्मिकों का निःशुल्क Fibro Scan किया गया I जिसमे 57 पुरुष एंव 14 महिलाए शामिल हैं । इसके उपरांत विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा आवशयक परामर्श भी प्रदान किया गया I इससे अधिकारियों और कर्मचारियों व आश्रित परिवारों एंव सविदा कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ प्राप्त हुआ ।
Also, Watch This Video
एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर एवं स्वास्थ्य परिचर्चा (Health Talk) का आयोजन