• Friday, 8 May 2026
जरड-भुट्टी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केशव कुलवी ने भरा जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन

07 May 2026 | 52 Views

जरड-भुट्टी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केशव कुलवी ने भरा जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन

जरड-भुट्टी जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केशव कुलवी ने आज जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए केशव कुलवी ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।

Also, Watch This Video

जरड-भुट्टी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केशव कुलवी ने भरा जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन

Published on: 07 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News