• Friday, 1 May 2026
मनाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल से 8.57 ग्राम चिट्टा और ₹18,000 बरामद, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

30 Apr 2026 | 31 Views

मनाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल से 8.57 ग्राम चिट्टा और ₹18,000 बरामद, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

कुल्लू। कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांगड़ी स्थित होटल नीलम में दबिश दी।

दबिश के दौरान कमरा नंबर 205 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जहां जिला फिरोजपुर (पंजाब) के तीन युवकों के कब्जे से कुल 8.570 ग्राम चिट्टा और ₹18,000 नकद बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस थाना मनाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

मनाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल से 8.57 ग्राम चिट्टा और ₹18,000 बरामद, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

Published on: 30 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News