Indian Forest Department के मंडी डिविजन के राहला रोपा क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते भयंकर आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये की वन सम्पदा जलकर राख हो गई। आग तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़े नुकसान का खतरा पैदा हो गया था।
ऐसे नाजुक समय में Dogra Regiment 133 Eco Task Force के नायब सूबेदार Jindu Ram के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। तेज हवाओं के बीच करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वन विभाग के अनुसार इस आग में लगभग 20 हेक्टेयर जंगल क्षेत्र नष्ट हो गया, लेकिन समय पर कार्रवाई से वन्यजीवों और आसपास की आबादी को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो घरों और खेतों को भारी नुकसान हो सकता था।
डोगरा रेजिमेंट के जवानों का यह साहस और समर्पण एक बार फिर साबित करता है कि देश के सैनिक हर परिस्थिति में जनता की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
Also, Watch This Video
मंडी के रोपा जंगल में भीषण आग , डोगरा रेजिमेंट के जवान बने देवदूत, बड़ी तबाही टली