• Sunday, 26 April 2026
आईटीआई ढालपुर में विश्व मलेरिया डे व इम्यूनाइज़ेशन सप्ताह: छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

25 Apr 2026 | 23 Views

आईटीआई ढालपुर में विश्व मलेरिया डे व इम्यूनाइज़ेशन सप्ताह: छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

जिला कुल्लू के आई टी आई ढालपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय विश्व मलेरिया दिवस और विश्व इम्यूनाइज़ेशन सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साफ-सफाई के महत्व, मलेरिया के कारण, उससे बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही एचपीवी टीकाकरण और टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिन का टीबी कैंपेन) के बारे में भी जागरूक किया गया।

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईटीआई के छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और डेक्लेमेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार और रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किए गए।

इस जागरूकता कार्यशाला में कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Als0, Watch This Video

आईटीआई ढालपुर में विश्व मलेरिया डे व इम्यूनाइज़ेशन सप्ताह: छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

Published on: 25 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News