• Sunday, 26 April 2026
राष्ट्रपति दौरे से पहले कुल्लू में कड़ी सुरक्षा: हवाई गतिविधियों और खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध

25 Apr 2026 | 46 Views

राष्ट्रपति दौरे से पहले कुल्लू में कड़ी सुरक्षा: हवाई गतिविधियों और खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध

राष्ट्रपति के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर जिला कुल्लू में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति का राज्य दौरा 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक निर्धारित है, जिसमें 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग का विशेष दौरा प्रस्तावित है।

उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें ड्रोन, UAVs, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित सभी एरियल ऑपरेशन्स शामिल हैं। यह प्रतिबंध विशेष रूप से अटल टनल रोहतांग और आसपास के क्षेत्रों में लागू रहेगा।

इसके अलावा, राष्ट्रपति के संभावित दौरा मार्ग और आसपास के इलाकों में किसी भी प्रकार की खुदाई, उत्खनन या ट्रेंचिंग कार्य पर भी रोक लगाई गई है। यह कदम भूमिगत संचार सेवाओं की सुरक्षा और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों, संस्थानों, ऑपरेटरों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

Also, Watch This Video

राष्ट्रपति दौरे से पहले कुल्लू में कड़ी सुरक्षा: हवाई गतिविधियों और खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध

Published on: 25 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News