• Thursday, 23 July 2026
झिड़ी मेले में दिखेगा दमखम: 25 अप्रैल को भव्य कुश्ती दंगल, 26-27 को सांस्कृतिक संध्या

23 Apr 2026 | 100 Views

झिड़ी मेले में दिखेगा दमखम: 25 अप्रैल को भव्य कुश्ती दंगल, 26-27 को सांस्कृतिक संध्या

भुंतर, 24 अप्रैल – झिड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाला पारंपरिक झिड़ी मेला इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष जयदेव और पंचायत समिति बाली चौकी के पूर्व उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 अप्रैल तक मेले का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा 26 और 27 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे और क्षेत्रीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

मेला कमेटी ने क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों, युवाओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Also, Watch This Video

भुंतर के झिड़ी मेले में दिखेगा दमखम: 25 अप्रैल को भव्य कुश्ती दंगल, 26-27 को सांस्कृतिक संध्या

Published on: 23 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News