कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सेसराम आजाद के नेतृत्व में नीट (NEET) पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित धांधलियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में सामने आए अनियमितताओं के मामलों से लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परीक्षा प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना समय की मांग है।
इस अवसर पर केशव कुलवी सहित संजीव धर, मुकेश महंत, सुखचंद, संजय गुप्ता एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also, Watch This Video
नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाधीश के माध्यम से सौंपा ज्ञापन