1 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
अनुराग चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को जिला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान संपन्न होगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
दूसरे चरण के चुनावों के लिए जिले में 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 1948 मतदान कर्मी तथा लगभग 974 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष तथा 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं।
इन विकास खंडों में होगा मतदान
विकास खंड आनी की 13 पंचायतों, बंजार की 14 पंचायतों, भुंतर की 17 पंचायतों, कुल्लू की 14 पंचायतों, नग्गर की 15 पंचायतों तथा निरमंड की 12 पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
भुंतर विकास खंड की बजौरा, गड़सा, मनिकर्ण, खोखन, शुरड़ सहित कई पंचायतों में भी मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं नग्गर विकास खंड की मनाली, वशिष्ठ और राउगी पंचायतों में भी चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है।
प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।
Also, Watch This Video
कुल्लू जिला में दूसरे चरण का चुनाव कल, 85 पंचायतों में होगा मतदान