• Monday, 25 May 2026
मौहल वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ सकती हैं आज़ाद प्रत्याशी प्रेमलता ठाकुर

24 May 2026 | 59 Views

मौहल वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ सकती हैं आज़ाद प्रत्याशी प्रेमलता ठाकुर

जिला परिषद चुनावों में अब प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कम समय बचा है, ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिला परिषद मौहल वार्ड में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है। यहां आज़ाद प्रत्याशी प्रेमलता ठाकुर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिवक्ता निशा ठाकुर और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इशरा देवी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।

एक ओर भाजपा और कांग्रेस समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान तेज किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व बागवानी मंत्री एवं सहकार शिरोमणि सत्य प्रकाश ठाकुर की अर्धांगिनी प्रेमलता ठाकुर अपने लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव के साथ जनता के बीच पहुंच रही हैं।

प्रेमलता ठाकुर का राजनीति और सामाजिक कार्यों में अच्छा अनुभव रहा है। उन्हें कार्यप्रणाली की बेहतर समझ रखने वाली, सरल स्वभाव और मधुरभाषी महिला प्रत्याशी माना जा रहा है। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े होने के कारण भी क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है।

भूट्टीको शॉल इंडस्ट्री के माध्यम से कई ग्रामीणों को रोजगार मिला है। वहीं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। इसी कारण प्रेमलता ठाकुर को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

मौहल वार्ड में अब मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है और जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि जिला परिषद चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसके चलते सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

Also, Watch This Video

मौहल वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ सकती हैं आज़ाद प्रत्याशी प्रेमलता ठाकुर

Published on: 24 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News