• Thursday, 21 May 2026
कांग्रेस के तूफानी जनसंपर्क अभियान में जुटे नेता, गिरधारी लाल चौहान और मोहन सिंह मोंटू के लिए मांगे वोट

21 May 2026 | 27 Views

कांग्रेस के तूफानी जनसंपर्क अभियान में जुटे नेता, गिरधारी लाल चौहान और मोहन सिंह मोंटू के लिए मांगे वोट

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सेस राम आजाद ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मान सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्षा कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत और पूर्व प्रधान गुड्डू राम के साथ बंजार क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्राम पंचायत लारजी के थूआरी, धामण, हूरला तथा ग्राम पंचायत कोटला के चकूरठा, मंगलौर, थाटीबीड, देऊठा, चनौन, प्लाच और जमद गांवों में जाकर जिला परिषद उम्मीदवार गिरधारी लाल चौहान के पक्ष में प्रचार किया। वहीं कोटला वार्ड से बीडीसी सदस्य उम्मीदवार मोहन सिंह मोंटू के समर्थन में भी लोगों से वोट देने की अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विकास और जनहित के मजबूत इरादों के साथ जनता के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंजार ब्लॉक समिति और जिला परिषद कुल्लू में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने कहा कि गिरधारी लाल चौहान एक ऊर्जावान और समाजसेवा की भावना रखने वाले युवा हैं, जो चुनाव जीतने के बाद जिला परिषद धायुगी वार्ड की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बीडीसी उम्मीदवार मोहन सिंह मोंटू भी ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित युवा हैं, जो हर समय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।

उन्होंने पूर्व बीडीसी प्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एशिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना NHPC से स्थानीय लोगों को रोजगार और अन्य सुविधाएं दिलाने में वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पंचायतों को मिलने वाले लाभों से भी लोगों को वंचित किया गया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य मान सिंह और पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्षा कृष्णा देवी ने भी लोगों से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत का हक पंचायत के विकास पर ही खर्च होना चाहिए और कांग्रेस हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के पक्ष में रही है।

बैठक में महिला मंडल और युवक मंडल के कई सदस्य सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गिरधारी लाल चौहान और मोहन सिंह मोंटू को समर्थन देने का भरोसा जताया।

Also, Watch This Video

कांग्रेस के तूफानी जनसंपर्क अभियान में जुटे नेता, गिरधारी लाल चौहान और मोहन सिंह मोंटू के लिए मांगे वोट

Published on: 21 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News