• Saturday, 23 May 2026
कुल्लू में गौ संरक्षण को लेकर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने की अहम बैठक

23 May 2026 | 30 Views

कुल्लू में गौ संरक्षण को लेकर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने की अहम बैठक

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिले में संचालित गौ सदनों के कुशल संचालन एवं गौवंश संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गौ सदनों के संचालकों ने गौवंश के रख-रखाव, चारे, स्वच्छता तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

बैठक के दौरान गौ सदनों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही गौ सदनों को दी जा रही आर्थिक सहायता एवं उसके प्रभावी उपयोग की समीक्षा भी की गई।

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि गौ संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सदनों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने गौ सदन संचालकों से पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन बनाए रखने का आग्रह किया तथा संबंधित विभागों को समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं गौ सदनों के संचालक उपस्थित रहे।

Also, Watch This Video

कुल्लू में गौ संरक्षण को लेकर उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने की अहम बैठक

Published on: 23 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News