• Thursday, 21 May 2026
बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा

21 May 2026 | 30 Views

बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने आज बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा भी की।

मुख्यमंत्री और श्री श्री रविशंकर के बीच हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और बेसहारा गौवंश के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दे रही है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं और उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘गोपाल योजना’ के तहत निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह कर दी है। बजट 2026-27 में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्षों में कई गौ-अभ्यारण्य और बड़े गौ-सदनों की स्थापना की है। साथ ही प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और इच्छुक उद्योग समूहों को सरकारी गौ-सदनों और गौ-अभ्यारण्यों को गोद लेने की अनुमति भी दी जाएगी।

इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Also, Watch This Video

बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा

Published on: 21 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News