• Thursday, 21 May 2026
कांग्रेस की हताशा का प्रतीक हैं राहुल गांधी के बयान : अखिलेश कपूर

21 May 2026 | 31 Views

कांग्रेस की हताशा का प्रतीक हैं राहुल गांधी के बयान : अखिलेश कपूर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah एवं राष्ट्रवादी संगठनों के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की विकृत मानसिकता, राजनीतिक हताशा और लगातार मिल रही हार की बौखलाहट को दर्शाता है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस आज देशभर में अपना जनाधार खो चुकी है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के कई हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगातार मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस परेशान है और इसी कारण उसके नेता अब मुद्दों की राजनीति छोड़कर अनर्गल और अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास तुष्टिकरण की राजनीति, देश को बांटने और राष्ट्रवादी शक्तियों को कमजोर करने का रहा है। आपातकाल, सेना के शौर्य पर सवाल उठाने तथा आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने जैसी घटनाएं कांग्रेस की कार्यशैली को दर्शाती हैं।

अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला चुकी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के लिए कार्य करने वाले संगठनों पर टिप्पणी करना कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी की गैरजिम्मेदार बयानबाजी और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इसका लोकतांत्रिक जवाब देगी।

Also, Watch This Video

कांग्रेस की हताशा का प्रतीक हैं राहुल गांधी के बयान : अखिलेश कपूर

Published on: 21 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News