भुंतर। क्षेत्र में कल एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जब पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि घर की छत पर लगे पंखे तक पिघल गए, जबकि साथ लगे बगीचे में अनार के पौधे भी झुलस गए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में लगी लकड़ी की पेलिंग बारूद की तरह तेजी से जल उठी, जिससे कुछ ही समय में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों की मुस्तैदी व त्वरित कार्रवाई से आसपास के मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। हालांकि, आशा ठाकुर के घर की ऊपरी मंजिल और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग लगातार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
भुंतर में आग का कहर: पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का घर बना आग का गोला