भुंतर, 3 अप्रैल। कुल्लू पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसटीएफ बजौरा, जिला कुल्लू की टीम ने भुंतर-मणिकरण सड़क पर सिंऊड के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है।
नाकाबंदी के दौरान टीम को एक आल्टो कार HP 01K E 8556 पर शक हुआ, जिसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार अमृतसर (पंजाब) और बैंगलौर के दो युवकों के कब्जे से 5.34 ग्राम चिट्टा और ₹91,500 नकद बरामद किए गए।
इस मामले में थाना भुंतर में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Also, Watch This Video
भुंतर में STF की बड़ी कार्रवाई: नाके पर पकड़ी गई चिट्टा की खेप, दो युवक गिरफ्तार