• Monday, 24 August 2026
भुंतर में बड़ी कार्रवाई: मणिकर्ण पुलिस ने 23 ग्राम चिट्टा सहित 4 युवक-युवती दबोचे

08 Apr 2026 | 236 Views

भुंतर में बड़ी कार्रवाई: मणिकर्ण पुलिस ने 23 ग्राम चिट्टा सहित 4 युवक-युवती दबोचे

भुंतर। पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने शांगणा पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने टैंम्परेरी नम्बर वाली कार (T0326HR2227) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार जिला रोहतक (हरियाणा) के तीन युवक और एक युवती के कब्जे से कुल 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस मामले में पुलिस थाना मणिकर्ण में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 25 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Also, Watch This Video

भुंतर में बड़ी कार्रवाई: मणिकर्ण पुलिस ने 23 ग्राम चिट्टा सहित 4 युवक-युवती दबोचे

Published on: 08 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News