उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अश्वनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी तथा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अति महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि इन योजनाओं को पीएसी (PAC) और टीएसी (TAC) की मंजूरी के लिए समय पर प्रस्तुत किया जा सके।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जल शक्ति विभाग की 14 में से 3 अति आवश्यक योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग की 20 में से 6 योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन हेतु चयनित किया गया है। इन योजनाओं की आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि इन्हें शीघ्र स्वीकृति मिल सके और कार्य शुरू हो सके।
Also, Watch This Video
आपदा न्यूनीकरण योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने की समीक्षा बैठक