कुल्लू: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि शनिवार सांय बंजार–सोझा के पास एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में चालक सहित कुल 23 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही बंजार से राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि अभी तक 6 घायलों को उपमंडलाधिकारी बंजार के माध्यम से ₹5,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल ₹30,000 की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। अन्य घायलों को भी राहत राशि दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
इस दुखद घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों में से एक दीपाली के परिवार को ₹25,000 की राहत राशि जारी कर दी गई है। दो शवों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी में रखा गया है। पहचान की पुष्टि के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और राहत राशि प्रदान की जाएगी।
Also, Watch This Video
बंजार–सोझा सड़क हादसा: 3 की मौत, 23 लोग थे सवार | DC कुल्लू अपडेट