• Saturday, 11 April 2026
रतोचा–चतराणी सड़क की दयनीय हालत को लेकर एडीएम कुल्लू से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

11 Apr 2026 | 35 Views

रतोचा–चतराणी सड़क की दयनीय हालत को लेकर एडीएम कुल्लू से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

 एडीएम ने दिया आश्वासन शीघ्र कमेटी बनाकर किया जाएगा निरिक्षण : झावे राम

रतोचा–चतराणी सड़क की हालत बेहद दयनीय हालत को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल झावे राम की अध्यक्षता में एडीएम कुल्लू से  अश्वनी कुमार से मिला।
 

प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एडीएम कुल्लू से सड़क के साथ रतोचा व धारा के डेंजर एरिया को आपातकालीन जोन घोषित करने की मांग उठाई है। 
   

लोगों का कहना हैं कि गांव गजमोड़, सरानाहुली, गूजूराशोरन, गुराराशोरन, बरेगूराशोरन, कुफरीधार, बलगाणी, गुरुबेहड़, धारा और चतराणी को जोड़ने वाले रोड़ की हालत बहुत खराब है। कई मकान आपदा में धराशाई हो गए कुछ मकान भूस्खलन के कारण खतरे के मुहाने पर हैं। वहीं प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख समाज सेवी झावे राम ने कहा कि एडीएम कुल्लू ने आश्वासन दिया अतिशीघ्र कमेटी बनाकर एरिया का निरीक्षण कर समस्या को हल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

रतोचा–चतराणी सड़क की दयनीय हालत को लेकर एडीएम कुल्लू से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल 

Published on: 11 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News