Indian Premier League में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। 202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने महज 18 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के हीरो रहे 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि वैभव ने केवल 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर सभी को चौंका दिया। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों 86 रन बनाये |
राजस्थान की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया और अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाई।
Also, Watch This Video
Rajasthan Royals की धमाकेदार जीत, 15 साल के वैभव का तूफान—Royal Challengers Bengaluru को 6 विकेट से हराया