भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत Mera Yuva Bharat (MY Bharat) द्वारा “Budget Quest 2026” कार्यक्रम का आयोजन 12 से 13 अप्रैल 2026 को UIET Panjab University, सेक्टर-25, चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत ऑनलाइन क्विज 2 फरवरी से शुरू हुई, जबकि 17 फरवरी से 3 मार्च तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 मार्च को राज्य रैंक सूची जारी की गई, जिसमें देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश से 262 प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जिनमें कुल्लू जिला से 15 युवा शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर मिलेगा।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और पंजाब से कुल 714 युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की बजट प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, उनकी समझ को बढ़ाना और उन्हें नीति-निर्माण से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, इंटरैक्टिव सत्रों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवाओं को नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अपनी सोच को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर देगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए MY Bharat, कुल्लू की जिला युवा अधिकारी श्रीमती भारती मोंगरा ने युवाओं से अपील की कि वे भारत सरकार के ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
“MY Bharat Budget Quest 2026” में कुल्लू के युवाओं का जलवा, पीएम Narendra Modi से होगा सीधा संवाद