हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल, राज्य अध्यक्ष ई.एस.के. सोनी के नेतृत्व में, शिमला में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष से मिला और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
बैठक के दौरान पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक माहौल में विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार ई.एस.डी. रतन, महासचिव पी.एल. गुप्ता और सोलन जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही, पहले हुई बैठकों (30 सितंबर और 25 नवंबर 2025) में उठाए गए मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के अधिकांश पेंशनरों को एरियर जारी किए जा चुके हैं और बाकी का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। सेवानिवृत्ति के बाद लंबित लाभों का वितरण शुरू हो चुका है और मेडिकल बिलों का भुगतान भी पूरा कर दिया गया है।
Also, Watch This Video
5 मई को सोलन में पेंशनर्स का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा