• Friday, 24 April 2026
भुट्टिको सभागार में “चाँद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी सांस्कृतिक संध्या” की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

22 Apr 2026 | 34 Views

भुट्टिको सभागार में “चाँद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी सांस्कृतिक संध्या” की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

ठाकुर वेद राम जयंती के उपलक्ष्य में भुट्टिको सभागार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी “चाँद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी सांस्कृतिक संध्या” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमर देव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जिनका स्वागत भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थी जी के चित्र वंदन और देवधुन के साथ हुआ। इसके बाद भुट्टिको के कलाकारों—प्रेम सिंह, शकुन्तला देवी, आत्मा राम, खूब राम, भूपेन्द्र सिंह, हीरा लाल और संगीता ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगारंग बना दिया। वहीं भुट्टिको परिवार के बच्चों ने लोकनृत्य और फिल्मी नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

कार्यक्रम के दौरान हौरन नृत्य और स्वांग के माध्यम से पुरातन लोक कला का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिससे लुप्त होती परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अमर देव ने अपने संबोधन में लाल चन्द प्रार्थी के कला और संस्कृति के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

अंत में प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. सुरत ठाकुर और धर्मेन्द्र शर्मा की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि, प्रार्थी जी की पुत्री चारू प्रार्थी, उनके पति सोनम अंगदुई और समारोह अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भुट्टिको के निदेशक मंडल, प्रेमलता ठाकुर, डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू, मनोहर ठाकुर, अमर चंद ठाकुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भुट्टिको सभागार में “चाँद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी सांस्कृतिक संध्या” की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

Published on: 22 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News