• Friday, 24 April 2026
कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायालय में  राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को

22 Apr 2026 | 35 Views

कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में  9 मई 2026    को जिला न्यायालय, कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
 
सचिव, जिला विधिक सेवाएं  प्राधिकरण कुल्लू, विशाल तिवारी ने अवगत करवाया कि  लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चेक से लेन देन के मामले लिए जाएंगे। 

इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जायेगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं।  

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है व किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक अदालत का भरपूर फायदा उठाना चाहिए व इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नम्बर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also, Watch This Video

कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायालय में  राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को

Published on: 22 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News