• Friday, 5 June 2026
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने विभागों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

05 Jun 2026 | 29 Views

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने विभागों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

कुल्लू, 5 जून : आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून के मद्देनज़र उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़, भूस्खलन, सड़क अवरोध, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित होने जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण स्थलों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, नदियों और खड्डों के जलस्तर की निगरानी, बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता, राहत सामग्री के भंडारण तथा आपदा नियंत्रण कक्षों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, बीआरओ, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व आवश्यक मरम्मत एवं निवारक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़कों के किनारे खड़े खतरनाक वृक्षों की पहचान एवं कटान, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय तथा अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र बहाल करने की कार्ययोजना तैयार रखने को कहा गया।

उपायुक्त ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दूरदराज क्षेत्रों में पर्याप्त राशन भंडारण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य योजना तैयार करने को भी कहा।

बैठक में दूरसंचार कंपनियों को संचार व्यवस्था बनाए रखने, जलविद्युत परियोजनाओं को अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से समय पर सूचना प्रसारित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ऑनलाइन क्षति एवं नुकसान रिपोर्टिंग प्रणाली, आईडीआरएन पोर्टल, सैटेलाइट फोन एवं वी-सैट की कार्यशीलता तथा जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू, एनएचएआई, बीआरओ, दूरसंचार विभाग, जलविद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also, Watch This Video

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने विभागों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

Published on: 05 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News