• Thursday, 16 April 2026
कसोल में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को जल्द क्रियाशील करने के लिए बैठक आयोजित

16 Apr 2026 | 22 Views

कसोल में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को जल्द क्रियाशील करने के लिए बैठक आयोजित

जिला कुल्लू के कसोल में स्थापित किए जा रहे ठोस कचरा प्रबंधन (SWM) प्लांट और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने की।

बैठक में प्लांट के निर्माण, मशीनरी की खरीद और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि इस SWM प्लांट को 20 अप्रैल 2026 से संभावित रूप से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्लांट का संचालन SADA, खंड विकास अधिकारी (BDO) और हीलिंग हिमालया संस्था के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक मशीनरी जैसे श्रेडर, बेलिंग मशीन, डस्ट रिमूवर और सेनेटरी पैड इंसीनरेटर की आपूर्ति हेतु वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है, जिनकी स्थापना शीघ्र की जाएगी। वहीं, ऑर्गेनिक वेस्ट कम्पोस्टर की प्रक्रिया अभी प्रगति पर है।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है तथा 3-फेज हाई टेंशन (HT) लाइन को शिफ्ट करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना के लिए कुल 88.67 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें सिविल कार्य हेतु SADA द्वारा 30 लाख रुपये तथा मशीनरी व अन्य कार्यों के लिए DEST द्वारा 25.60 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार से अपेक्षित है।

इसके अलावा, साइट की फेंसिंग के लिए 6.20 लाख रुपये के संशोधित अनुमान पर चर्चा की गई और प्लांट के रखरखाव व यूजर चार्ज के लिए मॉडल बाइलॉज अपनाने के निर्देश भी दिए गए।

इस प्लांट के शुरू होने से कसोल और आसपास के क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की समस्या का वैज्ञानिक समाधान संभव होगा तथा क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

Also, Watch This Video

कसोल में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को जल्द क्रियाशील करने के लिए बैठक आयोजित

Published on: 16 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News