• Thursday, 14 May 2026
कुल्लू में पंचायती राज चुनावों के लिए 2930 नामांकन दाखिल, प्रधान पद के लिए 655 उम्मीदवार मैदान में

13 May 2026 | 29 Views

कुल्लू में पंचायती राज चुनावों के लिए 2930 नामांकन दाखिल, प्रधान पद के लिए 655 उम्मीदवार मैदान में

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के नामांकन की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिला कुल्लू में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक विभिन्न पदों के लिए कुल 2930 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भारी उत्साह दिखाया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रधान पद के लिए 655 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उप-प्रधान पद के लिए 650 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

उन्होंने बताया कि पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए 226 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 42 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी। इसके बाद 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने जिलावासियों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Also, Watch This Video

कुल्लू में पंचायती राज चुनावों के लिए 2930 नामांकन दाखिल, प्रधान पद के लिए 655 उम्मीदवार मैदान में

 

 

Published on: 13 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News