कुल्लू: साध्वी ऋतंभरा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कुल्लू पहुंचीं। मंगलवार को उन्होंने ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मंदिर में भगवान रघुनाथ के दर्शन किए।
इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बेहद खूबसूरत है और कुल्लू में आज भी प्राकृतिक सौंदर्य बरकरार है।
उन्होंने बताया कि वह करीब 30 साल पहले भी कुल्लू आई थीं और आज भी यहां लोगों की आस्था देवी-देवताओं के प्रति उतनी ही मजबूत है।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश में कई बार कुछ नकारात्मक शक्तियां नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन यदि लोग आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखें तो कोई भी शक्ति देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। उन्होंने देशवासियों से एकजुटता और भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया।
Also, Watch This Video
साध्वी ऋतंभरा ने कुल्लू में किए भगवान रघुनाथ के दर्शन, देशवासियों को दिया सद्भाव का संदेश