• Sunday, 21 June 2026
कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

21 Jun 2026 | 27 Views

कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

भुंतर, 21 जून 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, एयरलाइन प्रतिनिधियों, विभिन्न हितधारकों तथा विमानपत्तन परिसर में कार्यरत एजेंसियों के साथ-साथ भुंतर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Also, Watch this Video

कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

Published on: 21 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News