• Tuesday, 22 September 2026
कुल्लू कान्वेंट स्कूल बना जिले का अग्रणी संस्थान, आकाश इंस्टीट्यूट से जुड़ाव के बाद बढ़ी छात्र संख्या

13 Apr 2026 | 142 Views

कुल्लू कान्वेंट स्कूल बना जिले का अग्रणी संस्थान, आकाश इंस्टीट्यूट से जुड़ाव के बाद बढ़ी छात्र संख्या

ढालपुर स्थित कुल्लू कान्वेंट स्कूल अब जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। स्कूल के प्राचार्य सुरेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाश इंस्टिट्यूट के साथ सहयोग (कोलैब) के बाद स्कूल में छात्रों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस साझेदारी से न केवल छात्रों की संख्या बढ़ी है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ ओरिएंटेशन कक्षाओं की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे छात्र अधिक जागरूक और तैयार बन रहे हैं।

इन दिनों नए दाखिलों की संख्या में भी तेजी आई है। बेहतर शिक्षा, अनुभवी स्टाफ और सकारात्मक माहौल के कारण कई छात्र अन्य स्कूलों को छोड़कर यहां प्रवेश ले रहे हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि स्टाफ का व्यवहार और छात्रों को दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें संतुष्ट और आत्मविश्वासी बना रही है।

शिक्षा के साथ-साथ स्कूल में छात्रों के मानसिक, शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कुल्लू कान्वेंट स्कूल बना जिले का अग्रणी संस्थान, आकाश इंस्टीट्यूट से जुड़ाव के बाद बढ़ी छात्र संख्या

 

Published on: 13 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News