• Saturday, 29 August 2026
ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल, शास्त्री नगर, कुल्लू में हिमाचल दिवस की धूम

15 Apr 2026 | 116 Views

ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल, शास्त्री नगर, कुल्लू में हिमाचल दिवस की धूम

कुल्लू — शास्त्री नगर स्थित ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल में हिमाचल दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र विभिन्न जिलों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जिससे पूरा परिसर हिमाचली रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रदेश की विभिन्न बोलियों, पारंपरिक व्यंजनों और ऐतिहासिक स्थलों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं और उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्थानीय नाटी रही, जिसमें छात्रों ने लोक धुनों पर थिरक कर पहाड़ी संस्कृति की अनूठी झलक पेश की। स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और विरासत से जोड़ना है।

Also, Watch This Video

ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल, शास्त्री नगर, कुल्लू में हिमाचल दिवस की धूम

Published on: 15 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News