ठाकुर वेदराम अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार 21 अप्रैल में मुख्य अतिथि होगें पूर्व उपकुलपति आर.सी. विश्वविद्यालय झारखण्ड डाॅ0 गुलाव सिंह आज़ाद, पंजाब कला साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष रहेंगे विशिष्ट अतिथि |
आज दिनांक 13.4.2026 को भुट्टि वीवर्ज हैण्डलूम एण्ड हैण्डीक्राफट को0सोसाइटी लि0 भुट्टि कालौनी की प्रबन्धक कमेटी की बैठक भुट्टिको सभागार में सभा अध्यक्ष एंव पूर्व वागवानी मन्त्री श्री सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सभा कार्यो में गति लाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभा कर्मचारियांे को 10 प्रतिशत महगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा गई। ठाकुर वेदराम जंयती अंर्तराष्ट्रीय/ राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए सम्मानित होने वाली विभूतियों को जिनमें
1. सहकारिता क्षेत्र में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर दिये गये योगदान के लिए श्री डब्लयू.यू. हॅराथ श्रीलंका को सहकारिता क्षेत्र का अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार,
2. सहकारिता क्षेत्र का राष्ट्रीय पुरस्कार श्री सुभाष चन्द आर्य नागौर राजस्थान व श्री करनैल राणा पूर्व अध्यक्ष हिमकोफैड नुरपूर कांगडा ।
3. बुनकर क्षेत्र के लिए श्री विश्व नाथ सुम्मा कुल्लू, श्री जुगत राम कुल्लू व श्री राजू स्पुत्र श्री चाॅहू भंुलग कुल्लू को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों व योगदान के लिए।
4. साहित्य क्षेत्र के लिए, श्री गणेश गनी भारद्धाज कुल्लू।
5. इलैक्ट्रानिक मीडिया के लिए श्री संजीव शर्मा प्रभारी दैनिक सवेरा हिन्दी डिजीटल जालंधर
6. प्रिण्ट मीडिया क्षेत्र के लिए श्री बविन्द्र कुमार वशिष्ठ राज्य सम्पादक अमर उजाला शिमला़
7. पुरोहित चन्द्र शेखर वेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार, डा0 हेमेन्द्र वाली कुमारसैन शिमला
8. चाॅद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी पहाड़ी कला संस्कृति-सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार सविता सहगल सिरमौर हि0प्र0।
9. ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए श्री यतिन पंडित कुल्लू।
लाईफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए राजेन्द्र राजन हमीरपुर व डा0 कमला सैनी रत्तू जालंधर को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अंर्तराष्ट्रीय/ राष्टीªय पुरस्कार के से सम्मानित किया जाएगा।इस अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डा0 गुलाब आजाद पूर्व उपकुलपति आर.सी. विश्वविद्यालय झारखण्ड होगें, तथा समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि पंजाब कला साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर संदोष उपस्थित होगें।
इस अवसर जिला कृषि अधिकारी कुल्लू सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेंशक मण्डल के मदन लाल, आत्मा राम, ईन्द्रा देवी, सोहन सिह, जोगध्यान, प्रेम सिंह व सभा कार्यवाहक मुख्य महाप्रबन्धक सूरती देवी, किशन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, नीना ठाकुर, सहायक अभियंता अनुज ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर सलाहकार बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
भुट्टिको कर्मचारियों को 10% महंगाई भत्ता, 21 अप्रैल को होगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह