कुल्लू: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी.एस. नेगी सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Also, Watch This Video
कुल्लू में सड़क सुरक्षा को लेकर अहम बैठक, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने दिए निर्देश