• Tuesday, 23 June 2026
कुल्लू में DC अनुराग चंद्र शर्मा सख्त: छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक विकास और लंबित मामलों के निपटारे के दिए निर्देश

28 Mar 2026 | 643 Views

कुल्लू में DC अनुराग चंद्र शर्मा सख्त: छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक विकास और लंबित मामलों के निपटारे के दिए निर्देश

कुल्लू। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर उन्हें पूर्व-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास योजनाओं में अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा (उर्दू भाषा सहित) को प्रोत्साहन देने तथा छात्रवृत्ति योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

इसके पश्चात उपायुक्त ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 और नियम 1995 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम तथा दिव्यांगता से संबंधित जिला स्तरीय समितियों की बैठकें भी आयोजित की गईं।

जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बैठक का संचालन किया।

Also, Watch This Video

https://www.youtube.com/watch?v=0xLBHMWxi-M&list=RD0xLBHMWxi-M&start_radio=1

कुल्लू में DC अनुराग चंद्र शर्मा सख्त: छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक विकास और लंबित मामलों के निपटारे के दिए निर्देश

Published on: 28 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News