• Tuesday, 31 March 2026
कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किरायेदार से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

31 Mar 2026 | 57 Views

कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किरायेदार से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू: पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदाह क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने एक रिहायशी मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार संदीप वासुदेव (40 वर्ष), पुत्र गुलशन वासुदेव, C/o विश्वदेव शर्मा, निवासी बदाह के कमरे में दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से 7.12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Also, Watch This Video

कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किरायेदार से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published on: 31 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News