• Tuesday, 23 June 2026
कुल्लू में कौशल विकास भत्ता योजना पर अहम बैठक, संस्थानों के नवीनीकरण को मंजूरी

31 Mar 2026 | 135 Views

कुल्लू में कौशल विकास भत्ता योजना पर अहम बैठक, संस्थानों के नवीनीकरण को मंजूरी

कुल्लू: उपायुक्त एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कौशल विकास भत्ता योजना, 2013 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आईटी और गैर-आईटी संस्थानों के आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनीकरण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान कर रहे सभी संस्थान निर्धारित मानदंडों का पालन करें और गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान संस्थानों द्वारा प्रस्तुत नवीनीकरण आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद नवीनीकरण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।

जानकारी दी गई कि इस योजना के तहत जिला कुल्लू में विभिन्न व्यवसायों में सितंबर 2024 तक 24,501 लाभार्थियों को लाभ मिला है। वर्ष 2013 से सितंबर 2024 तक इस योजना पर 30 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।

बैठक में सुनील कुमार (प्रिंसिपल आईटीआई शमशी), पी.एल. नेगी (जीएम, डीआईसी) और अर्पित आनंद (प्रधानाचार्य आईटीआई पतलीकूहल) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also, Watch This Video

कुल्लू में कौशल विकास भत्ता योजना पर अहम बैठक, संस्थानों के नवीनीकरण को मंजूरी

Published on: 31 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News