मनाली, 26 जुलाई। मनाली के मझाच नाले में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 25 जुलाई को 10 ट्रैकर्स का दल शनाग और मझाच क्षेत्र की पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था। वापसी के दौरान टीम लीडर धनंजय वर्मा, निवासी उधमपुर (जम्मू), मझाच नाले को पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस, एसडीआरएफ और बाद में एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी रात संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।
रविवार सुबह वशिष्ठ के समीप व्यास नदी किनारे धनंजय वर्मा का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उनके भाई कनव वर्मा ने की। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना की पुष्टि डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा ने की।
Also, Watch This Video
मझाच नाले के तेज बहाव में बहा ट्रैकर, वशिष्ठ के पास व्यास नदी किनारे मिला शव