• Thursday, 9 July 2026
मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया में 9 जुलाई को होगी विशेष पैरेंटिंग एवं एजुकेशन कार्यशाला, विद्यार्थी-अभिभावक-शिक्षक एक मंच पर आएंगे

08 Jul 2026 | 31 Views

मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया में 9 जुलाई को होगी विशेष पैरेंटिंग एवं एजुकेशन कार्यशाला, विद्यार्थी-अभिभावक-शिक्षक एक मंच पर आएंगे

भुंतर, 8 जुलाई। मैक्स इंटरनेशनल स्कूल, जिया (कुल्लू) में 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शैक्षणिक पढ़ाई से आगे बढ़कर बच्चों के पालन-पोषण एवं बदलती दुनिया में बच्चों को समझना" विषय पर एक विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यशाला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहली बार किसी ऐसे कार्यक्रम में विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहकर बच्चों के समग्र विकास, सकारात्मक पालन-पोषण और प्रभावी शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ अभिभावकों और शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला में बच्चों और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद, बदलते दौर में बच्चों की मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं को समझने, उन्हें नकारात्मक प्रभावों और भटकाव से बचाने, सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण तथा बचपन से ही अच्छे संस्कार और अनुकूल वातावरण विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को भविष्य का सफल, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला भाषा अधिकारी श्रीमती प्रमिला गुलेरिया होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अक्षय चंदेल (एमडी, बाल रोग विशेषज्ञ) तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला रेड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर चंद्रकेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

समाजसेवी मानवी शर्मा ने बताया कि आयोजन समिति ने कुल्लू जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Also, Watch This Video

मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया में 9 जुलाई को होगी विशेष पैरेंटिंग एवं एजुकेशन कार्यशाला, विद्यार्थी-अभिभावक-शिक्षक एक मंच पर आएंगे

Published on: 08 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News