लाहौल-स्पीति/केलांग। कडू नाला के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक 6 माह के नवजात सहित 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सूचना डीपीसीआर केलांग से प्राप्त हुई है। मृतकों में अधिकांश लोग चंबा जिले के पांगी क्षेत्र तथा लाहौल के उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हादसे में जिन लोगों की पहचान हुई है, उनमें बीर सिंह, बुद्धि सिंह, कमला कुमारी, अनिल कुमार, रेखा (24 वर्ष), सौरभ सिंह, अंजना, सोमन आंगमो, 6 माह का नवजात आरू, संजय कुमार और हंस राज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य बीर सिंह तथा एक व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की जा रही है।
प्रशासन, पुलिस तथा राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सतरंगी चैनल की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
Also, Watch This Video
कडू नाला के समीप दर्दनाक सड़क हादसा: नवजात सहित 13 लोगों की मौत, पूरे हिमाचल में शोक की लहर