• Monday, 6 July 2026
हिमाचल को मिली नई हवाई सौगात: कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया वर्चुअल शुभारंभ

06 Jul 2026 | 34 Views

हिमाचल को मिली नई हवाई सौगात: कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया वर्चुअल शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने आधिकारिक आवास 'ओकओवर' से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच नियमित हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के दूरदराज़ और पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई संपर्क को मजबूत बनाना और पर्यटन को नई गति देना है।

भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी, जबकि कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर पर गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल के तहत हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

निर्धारित समय के अनुसार हेलीकॉप्टर सुबह 9:00 बजे कुल्लू से उड़ान भरकर 9:10 बजे मंडी पहुंचेगा। इसके बाद 9:15 बजे मंडी से रवाना होकर 9:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में हेलीकॉप्टर सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर 10:30 बजे मंडी तथा 10:45 बजे कुल्लू पहुंचेगा।

यह सेवाएं नव-निर्मित कांगनीधार हेलीपोर्ट (मंडी) से संचालित होंगी। मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर का किराया 3,500 रुपये और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर का किराया 8,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से यात्रा का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर में हेलीपोर्ट नेटवर्क का विस्तार कर रही है। हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना, नाहन, सोलन और लाहौल-स्पीति सहित कई क्षेत्रों में नए हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आय के नए अवसर सृजित होंगे।

Also, Watch This Video

हिमाचल को मिली नई हवाई सौगात: कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया वर्चुअल शुभारंभ 

Published on: 06 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News