कुल्लू, 4 जुलाई। एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-II ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं सतत विकास (SD) के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। परियोजना प्रबंधन और अस्पताल प्रशासन के बीच 3 लाख रुपये मूल्य के आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता 3 जुलाई 2026 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत एनएचपीसी की सामाजिक विकास प्रतिबद्धता के अंतर्गत किया गया। एनएचपीसी की ओर से समूह वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) आनंद कुमार सिंह तथा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू की प्रभारी डॉ. मनुबाला गौतम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अरविंद कौशिक भी उपस्थित रहे।
एनएचपीसी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। इसका लाभ केवल कुल्लू जिला ही नहीं, बल्कि लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी मिलेगा।
एनएचपीसी प्रबंधन ने कहा कि कंपनी परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों के सतत विकास, जनकल्याण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सामाजिक पहल जारी रखेगी।
Also, Watch This Video
एनएचपीसी पार्बती परियोजना ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू के साथ किया एमओयू: उपकरण प्रदान करने के लिए दिए ₹3 लाख